सिर पर ताज पहनाकर प्रदान की ट्रॉफी, प्रमाणपत्र
सिरसा 27 अप्रैल (आरएनएस)। श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल में दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों के शानदार बोर्ड परीक्षा परिणाम एवं जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त करने की उपलब्धि पर एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। उल्लेखनीय है कि विद्यालय की छात्रा अक्षिता ने इस परीक्षा में 99 फीसदी (495/500) अंक प्राप्त करके विद्यालय में प्रथम तथा सिरसा जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं पार्थ धींगड़ा ने 98.4 फीसदी तथा पार्वी ने 97.6 फीसदी अंक प्राप्त करके क्रमश: विद्यालय में दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त 9 विद्यार्थियों ने 95 फीसदी तथा 23 विद्यार्थियों ने 90 फीसदी अंक हासिल किए। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावकों को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में डिस्ट्रिक्ट एफ़.एल.ए. कॉर्डिनेटर डॉ. कपिल देव, ए.पी.सी. विनोद कुमार,तथा डी.पी.सी कृष्ण लाल ने शिरकत की। विशेष अतिथि के रूप में भूपेश मेहता एवं भीष्म मेहता मौजूद थे। विद्यालय प्रशासन, जोनल डीन एल्वर्सन अल्वागाउंडर एवं प्रधानाचार्या ज़ीना धुरिया ने सभी उपस्थितजनों का स्वागत किया। कार्यक्रम में दसवीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को मंच पर ताज पहनाकर सम्मानित किया गया तथा ट्रॉफी और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया और स्कूली विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी प्रस्तुत की। मुख्यातिथि ने इस अवसर पर विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों की लगन और अभिभावकों के सहयोग की प्रशंसा की। विशेष अतिथि भूपेश मेहता ने विद्यार्थियों को जीवन में निरंतर आगे बढऩे और बड़े लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्या ने कहा कि यह उपलब्धि पूरे विद्यालय के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को इस सफलता के लिए हार्दिक बधाई दी। समापन पर विद्यालय डीन रीटा सहगल ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

