सिरसा 27 अप्रैल (आरएनएस)। फरीदाबाद अग्निकांड में हुई दो फायर कर्मियों भवी चंद शर्मा और रणवीर सिंह की मौत के मामले में परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी व शहीद का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर कर्मचारियों ने संघर्ष को तेज करते हुए 20वें दिन क्रमिक भूख हड़ताल शुरू कर दी है। पहले दिन कुलदीप झोरड़ और राजेन्द्र बिश्नोई भूख हड़ताल पर रहे। जिला प्रधान राजेश खिचड़ ने दोनों कर्मचारियों के गले में मालाएं डालकर उन्हें भूख हड़ताल पर बैठाया। इस मौके पर जिला प्रधान ने कहा कि क्रमिक भूख हड़ताल के बाद एक और दो मई को दो दिवसीय राज्य स्तरीय हड़ताल की जाएगी। उन्होंने कहा कि बार-बार अवगत करवाने के बाद भी सरकार इस दिशा में गंभीरता से काम नहीं कर रही है। सरकार कर्मचारियों का इम्तिहान ले रही है और उन्हें आंदोलन के लिए मजबूर कर रही है। खिचड़ ने कहा कि कर्मचारी जनता की भावनाओं की कदर करते हैं। हड़ताल करना कर्मचारियों का शौक नहीं, उनकी मजबूरी है। उन्होंने कहा कि इसके बाद भी अगर सरकार नहीं जागी तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस मौके पर एसकेएस से मदन लाल खोथ, सोहन सिंह रंधावा, रमेश सैनी, ललित सोलंकी ब्लॉक प्रधान, अजय पासी, किसान नेता राजकुमार शेखुपुरिया, फायर से ब्लॉक प्रधान बलवंत सहारण, बलविंदर सिंह, राजेन्द्र सैनी, जयबीर शर्मा, नरेश, प्रहलाद ढाका, सुरेन्द्र रंधावा सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
सिरसा, 27 अप्रैल फोटो:11
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

