सिरसा 27 अप्रैल (आरएनएस)। गांव खैरेकां में ई-रिक्शा चालक से हुई लूट की वारदात को जिला की सदर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चंद घंटों में सुलझा लिया है। थाना सदर सिरसा पुलिस ने महत्वपूर्ण सुरागों के आधार पर इस मामले में संलिप्त चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। सदर थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इंद्रपुरी मोहल्ला, सिरसा निवासी प्रिंस पुत्र नरेश कुमार ने शिकायत में बताया कि वह बीते दिन दोपहर के समय ई-रिक्शा लेकर बस स्टैंड खैरेकां पर खड़ा था। इसी दौरान एक युवक उसके पास आया और उसे अपनी ढाणी से सामान लाने के बहाने साथ ले गया। रास्ता कच्चा होने का हवाला देकर युवक ने ई-रिक्शा खड़ा करवाया और उसे अपने साथ ले गया।जब वे रेलवे लाइन के पास स्थित एक मकान पर पहुंचे तो वहां पहले से मौजूद तीन अन्य युवकों ने उसे जबरन कमरे में बंद कर लिया और डरा-धमकाकर उसकी जेब से 2000 रुपये छीन लिए। इसके बाद आरोपी उसे डबवाली रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर ले गए, पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को बिना बताए उसके मोबाइल नंबर पर 5050 रुपये ट्रांसफर करवाए और पेट्रोल पंप कर्मचारियों से नगद राशि ले ली। इसके अतिरिक्त 1400 रुपये अन्य मोबाइल नंबर पर डलवाकर आरोपी मौके से फरार हो गए। मामला जैसे ही पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के संज्ञान में आया उन्होंने थाना सदर सिरसा पुलिस को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए । सदर थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए चारों आरोपी नशा करने की आधी है और नशे की पूर्ति के लिए अक्सर इस तरह की वारदातों को अंजाम देते हैं ।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर तुरंत जांच शुरू की। जांच के दौरान सदर थाना की एक पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कथित चारों आरोपियों विजय, अजय, नरेश कुमार व सन्नी कुमार निवासियान गांव खैरेकां को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर लूटी गई राशि भी बरामद कर ली गई है।पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और अन्य संभावित संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एसपी दीपक सहारन ने स्वयं स्व-गणना के लिए पंजीकरण कर एक सकारात्मक पहल की शुरुआत की
*देश में पहली बार हो रही डिजिटल जनगणना का हिस्सा बने प्रत्येक नागरिक:- एसपी ।*
सिरसा(सतीश बंसल).पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने स्वयं स्व-गणना के लिए पंजीकरण कर एक सकारात्मक पहल की शुरुआत की और पुलिस कर्मियों सहित आमजन को भी इसमें भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि देश में पहली बार हो रही डिजिटल जनगणना का हिस्सा बने प्रत्येक नागरिक जो पारदर्शिता और सटीकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पहली बार नागरिकों को स्व-गणना का विकल्प प्रदान किया गया है, जिसके तहत परिवार का कोई भी सदस्य अपने मोबाइल या कंप्यूटर के माध्यम से आसानी से अपनी जानकारी दर्ज कर सकता है। इसके लिए निर्धारित ऑनलाइन पोर्टल द्धह्लह्लश्चह्य://ह्यद्ग.ष्द्गठ्ठह्यह्वह्य.द्दश1.द्बठ्ठ/ पर जाकर व्यक्ति अपने परिवार, आवास और अन्य आवश्यक विवरण स्वयं भर सकता है।उन्होंने इस पहल को केंद्र सरकार की एक दूरदर्शी और उपयोगी योजना बताते हुए कहा कि इससे नागरिकों का कार्य सरल होगा और समय की भी बचत होगी। साथ ही, जब नागरिक स्वयं अपनी जानकारी दर्ज करेंगे, तो डाटा की शुद्धता और विश्वसनीयता में भी वृद्धि होगी। एसपी दीपक सहारन ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि जनगणना केवल एक सरकारी प्रक्रिया नहीं, बल्कि देश के विकास की आधारशिला है। इसी डाटा के आधार पर भविष्य की नीतियां और योजनाएं तैयार की जाती हैं, इसलिए प्रत्येक नागरिक की इसमें भागीदारी अत्यंत आवश्यक है।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जनगणना के दौरान एकत्रित किया गया डाटा पूरी तरह से सुरक्षित और गोपनीय रखा जाता है, इसलिए लोगों को बिना किसी संकोच के इसमें भाग लेना चाहिए। अंत में उन्होंने सभी पुलिस कर्मियों से भी आग्रह किया कि वे स्वयं स्व-गणना करें और अपने परिवार, मित्रों व समाज के अन्य लोगों को भी इसके लिए जागरूक करें, ताकि जनगणना कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।
सिरसा, 27 अप्रैल फोटो:13
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

