सिरसा 27 अप्रैल (आरएनएस)। एसडीओ रानियां के खिलाफ लगातार विरोध प्रदर्शन 26वें दिन भी जारी रहा और सोमवार को जीवन नगर के साथियों द्वारा समर्थन दिया गया और एसडीओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। जीवन नगर के प्रधान भाई सुरेंद्र पूनिया ने एसडीओ रानियां के गेट पर प्रदर्शन कर चेताया की अगर समय रहते अपना रवैया नहीं सुधारा और कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं किया तो आंदोलन को तेज करने की चेतावनी दी। पूर्व में भी यूनियन ने दरी के माध्यम से बड़े-बड़े आंदोलन जीते हैं लेकिन इस आंदोलन को सफल बनाने में सभी सिरसा सर्किल के कर्मचारी शामिल होने के लिए तैयार हैं। यूनियन इस अधिकारी से बार-बार बात करना चाहते है ं, लेकिन एसडीओ हमारे से बात ही नहीं करना चाहते हैं। पूनिया ने बताया कि जल्द ही इस आंदोलन को बड़े स्तर पर चलाया जाएगा, ताकि एसडीओ को सबक सिखाया जा सके। इस मौके पर सुरेंद्र पूनिया प्रधान जीवन नगर, कर्ण सिंह सचिव जीवन नगर, विकास न्योल, धर्मपाल जेई, सुरेश जे ई, सुभाष जे ई, रामप्रताप प्रधान, सुखदेव लाल सचिव, श्रीचंद उप प्रधान, प्रदीप महला, गगनदीप एलएम, मुकेश, कैशियर बिट्टू उपस्थित थे।
सिरसा, 27 अप्रैल फोटो:15
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

