0 आफ लाइन,आन लाइन हो रहा आडिशन जूनियर और सीनियर वर्ग का
जगदलपुर,27 अप्रैल (आरएनएस)। शहर में संगीत प्रेमियों के लिए एक बड़ा मंच तैयार हो चुका है। राग द म्यूजिकल ग्रुप, जगदलपुर द्वारा आयोजित बस्तर आइडल सिंगिंग प्रतियोगिता को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रतियोगिता के तहत जूनियर और सीनियर दोनों वर्गों के लिए ऑनलाइन ऑडिशन 15 अप्रैल से शुरू हो चुके हैं, जिनमें शहर के साथ-साथ अन्य जिलों और राज्यों से भी प्रतिभागी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैंग्रुप के अध्यक्ष बीजू विश्वास ने बताया कि प्रतियोगिता के ऑफलाइन ऑडिशन 26 अप्रैल और 29 अप्रैल को शहर के चंपा बाग रिसोर्ट में आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने सभी उभरते गायक-गायिकाओं और संगीत से जुड़े कलाकारों से अपील की है कि वे इस मंच का लाभ उठाएं और अपनी प्रतिभा को एक नई पहचान दें। ग्रुप के संरक्षक ब्रजेश भदौरिया, सुरेश जैन सचिव प्रशांत दास उपाध्यक्ष ज्योति गर्ग, वंदना झा सह सचिव मनीष श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष समीर जैन ने बताया कि बस्तर आइडल केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि स्थानीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का एक प्रयास है प्रतियोगिता के विजेताओं को आकर्षक पुरस्कारों के साथ बस्तर आइडल का खिताब प्रदान किया जाएगा। आयोजन समिति ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और प्रतिभागियों के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

