नईदिल्ली,27 अपै्रल (आरएनएस)। भारत और न्यूजीलैंड के बीच सोमवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में बहुप्रतीक्षित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर हुए। समझौते पर हस्ताक्षर भारतीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और न्यूज़ीलैंड के व्यापार मंत्री टॉड मैक्ले ने किया। इस दौरान गोयल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश भी पढ़ा। गोयल ने कहा कि यह भारत का पहला महिलाओं के नेतृत्व वाला एफटीए है, जो रिकॉर्ड 9 महीनों में सफलतापूर्वक पूरा हुआ है।
गोयल ने समझौते पर हस्ताक्षर के बाद एक्स पर लिखा, यह समझौता भारतीय निर्यात को न्यूज़ीलैंड में 100 प्रतिशत शुल्क-मुक्त पहुंच प्रदान करता है, जिससे लघु और मध्यम उद्योग, किसानों, महिलाओं, युवाओं, पेशेवरों और रोजग़ार पैदा करने वाले क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण अवसर खुलते हैं। उन्होंने कहा कि यह एक संतुलित-सुनियोजित ढांचे के जरिए भारत के संवेदनशील हितों की रक्षा करता है। यह भविष्योन्मुखी समझौता भारत में 20 अरब डॉलर (करीब 1.88 लाख करोड़) के निवेश को भी सुगम बनाएगा।
००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

