-एसपी ने आरक्षियों को बताए कर्तव्य व दायित्व
चित्रकूट 27 अप्रैल (आरएनएस)। एसपी अरुण कुमार सिंह ने अपर एसपी सत्यपाल सिंह की उपस्थिति में पुलिस लाइन में आधारभूत प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके 233 आरक्षी एवं 63 महिला आरक्षियों को उनके आवंटित थानों के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी नवप्रशिक्षित आरक्षियों को संबोधित करते हुए कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग की छवि जनता के बीच कार्यशैली से ही बनती है। ऐसे सभी कार्मिक जनता के साथ विनम्र व्यवहार रखते हुए कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। साथ ही महिला सुरक्षा, अपराध नियंत्रण एवं जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। एसपी ने सभी आरक्षियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में सजग रहकर कार्य करने, वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा टीम भावना के साथ कार्य करने के लिए भी निर्देशित किया गया। कार्यक्रम के दौरान संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। नवप्रशिक्षित आरक्षियों ने अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक पालन करने का संकल्प लिया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

