भोपाल 27 अप्रैल (आरएनएस)।महापौर मालती राय ने फ्रेक्चर हास्पिटल के पास अरेरा कालोनी क्षेत्र में निर्माणाधीन नाले का किया निरीक्षण और नाला निर्माण संबंधी सभी कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधीक्षण यंत्री आर.आर. जरोलिया, जोन अध्यक्ष बाबूलाल यादव, पार्षद शिखा मोनू गोहल सहित निगम के अन्य अधिकारी मौजूद थे।
महापौर मालती राय ने सोमवार को जोन क्र. 10 के अंतर्गत वार्ड क्र. 45 के अरेरा कालोनी फ्रेक्चर हॉस्पिटल के पास निर्माणाधीन नाले का निरीक्षण किया और नाला निर्माण प्रगति की जानकारी प्राप्त की। महापौर श्रीमती राय ने जाली लगाने, नाली की सफाई कराने के निर्देश दिए। महापौर राय ने नाला निर्माण संबंधी सभी कार्यों को निर्धारित समयावधि में मानक स्तर की गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान महापौर राय को अवगत कराया गया कि फ्रेक्चर हॉस्पिटल के पास 30 मीटर लंबा एवं 04 मीटर चौड़ा नाले का निर्माण साथ ही इस क्षेत्र में 30 मीटर लंबी एवं 1.5 मीटर चौड़ी नाली का निर्माण भी कराया जा रहा है। उक्त कार्य लगभग 29 लाख रुपये की लागत से कराए जा रहे है।

