भोपाल 27 अप्रैल (आरएनएस)। सांसद आलोक शर्मा व महापौर मालती राय ने वार्ड क्र. 17 के इब्राहिमगंज क्षेत्र में सड़कों के सीमेंट क्रांकीटीकरण व डामरीकरण कार्यों हेतु विधिवत भूमिपूजन किया। उक्त कार्य लगभग 87 लाख रुपये की लागत से कराए जा रहे है।
सांसद आलोक शर्मा व महापौर मालती राय ने सोमवार को जोन क्र. 04 के अंतर्गत वार्ड क्र. 17 के इब्राहिमगंज क्षेत्र में सड़कों के सीमेंट क्रांकीटीकरण एवं डामरीकरण कार्यों हेतु भूमिपूजन किया। लगभग 87 लाख रुपये की लागत से शीतला माता मंदिर से हमीदिया रोड तक की सड़क का सीमेंट क्रांकीटीकरण एवं होली वाले चौराहे से छोला रोड सपना लाज तक सड़कों का डामरीकरण कार्य कराया जा रहा है। इस अवसर पर महापौर परिषद के सदस्य मनोज राठौर, पूर्व पार्षद विष्णु राठौर के अलावा अंसुल तिवारी, अभय पंडित, अजय राहुल, महेश मालवीय सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद थे।

