रांची 27 अप्रैल (आरएनएस)। अखिल राजपूताना कल्याण न्यास के तत्वावधान में वीर शिरोमणि बाबू वीर कुंवर सिंह के शहादत दिवस पर “बलिदान दिवस सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जो संस्था के अध्यक्ष मनीष कुमार सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण व श्रद्धांजलि के साथ हुई, जिसके बाद दीप प्रज्ज्वलन कर विधिवत शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री कमलेश सिंह उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता वीर कुंवर सिंह विचार मंच के अध्यक्ष बिनय सिंह ने की। इस अवसर पर चिकित्सा, विधि और सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कई लोगों को अंगवस्त्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने वीर कुंवर सिंह के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान करते हुए एकता और राष्ट्रभक्ति पर जोर दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्रीराम सिंह, रंजन सिंह, संतोष सिंह, अविनाश सिंह, विनोद सिंह सहित अनेक कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जबकि अंत में कार्यक्रम की समापन घोषणा अध्यक्ष मनीष कुमार सिंह द्वारा की गई।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

