रांची 27 अप्रैल (आरएनएस)। रांची में आयोजित एक गरिमामयी समारोह में फिल्म निर्माता, चित्रकार, साहित्यकार, लेखक एवं मूर्तिकार तपन कुमार घोष को झारखंड श्री अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें उनके बहुमुखी रचनात्मक योगदान और कला-साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रदान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन रांची स्थित आद्रे हाउस में किया गया, जहां उन्हें ताम्र पत्र में अंकित प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह तथा अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रांची के सांसद सह केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, रांची विधायक सी. पी. सिंह एवं राज्यसभा सांसद महुआ माजी समेत कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने तपन कुमार घोष के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें झारखंड की सांस्कृतिक पहचान को समृद्ध करने वाला व्यक्तित्व बताया।
खूंटी निवासी तपन कुमार घोष को मिले इस सम्मान से क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

