ऋषिकेश,27 अपै्रल (आरएनएस)। सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन मुनिकीरेती की मासिक बैठक हुई। संगठन सदस्यों ने चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों का भुगतान न होने और गोल्डन कार्ड की समस्या को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने सरकार से समस्या के निदान की मांग की। सोमवार को ढालवाला में सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन मुनिकीरेती की मासिक बैठक हुई। संगठन अध्यक्ष शूरवीर सिंह चौहान ने कहा कि गोल्डन कार्ड से इलाज में कई तरह की समस्याएं आ रही है। चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों का भुगतान नहीं हो रहा है। पेंशनर्स को कैशलेस इलाज नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में अस्पतालों द्वारा भर्ती करने से मना करने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने सरकार से इसका जल्द समाधान करने की मांग की। सचिव भगवती प्रसाद उनियाल ने कहा कि प्रदेश के सभी छोटे-बड़े अस्पतालों में गोल्डन कार्ड की योजना को कड़ाई से लागू कराया जाय। बैठक में नये सदस्यों जितेंद्र सिंह कण्डारी, ध्यान सिंह सजवाण, जसवंती तोमर, धीरज बाला शर्मा, के द्वारा संगठन की सदस्यता ग्रहण करने पर उनका माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

