ऋषिकेश,27 अपै्रल (आरएनएस)। टीएचडीसी श्रमिक संघ के सोमवार को वार्षिक चुनाव हुए। जिसमें सर्वसम्मति से गबर सिंह बागड़ी को अध्यक्ष और सुरेंद्र सिंह नेगी को महामंत्री नियुक्त किया गया। टीएचडीसी श्रमिक संघ के वार्षिक चुनाव प्रदेश कार्यकारी उपाध्यक्ष संजीव विश्नोई की अध्यक्षता में हुए। जिसमें सर्वसम्मति से खेमराज चमोली और धर्म सिंह राणा को उपाध्यक्ष, भरत सिंह बिष्ट को संगठन मंत्री, चंद्रशेखर जुगराण को संयुक्त मंत्री, तनुजा को प्रचार मंत्री, हरीश चंद्र बिजल्वाण को कोषाध्यक्ष, संदीप हटवाल को कार्यालय मंत्री बनाया गया। जबकि कार्य समिति सदस्य में ललित मोहन बिजल्वाण, रामस्वरूप थपलियाल, कोमल कुमार, कुंदन लाल, राजपाल को रखा गया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

