ऋषिकेश,27 अपै्रल (आरएनएस)। ऋषिनगरी में सोमवार को सूरज के तेवर तल्ख दिखे। दिन निकलते ही चिलचिलाती धूप में लोग परेशान नजर आए। दोपहर में स्थानीय लोगों को न सिर्फ घर से निकलना मुश्किल हुआ, बल्कि सड़क पर दोपहिया वाहन से सफर के दौरान लू जैसे गर्म हवा के थपेड़ों ने भी मुश्किलों को बढ़ाए रखा। राहत पाने के लिए कोई पेड़ की छांव, तो कोई नदी-नालों का सहारा लेता दिखा। सोमवार को अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम में गर्माहट का सिलसिला सुबह दस बजे से ही शुरू हो गया था, जोकि शाम छह बजे तक महसूस हुआ। भीषण गर्मी की वजह से बाजार में दोपहर के वक्त चहल-पहल नहीं के बराबर दिखी। पर्यटक स्थल भी पूरी तरह से सुने नजर आए। सार्वजनिक स्थलों और सड़कों के किनारे शीतल पेय के लिए लोगों की भीड़ गन्ने के जूस के ठेले और बेल के जूस की ठेली पर भी दिखी। जूस गटकर लोगों ने शरीर की गर्मी को कम करने का प्रयास किया। महिला और युवतियां चिलचिलाती धूप सिर को पूरी तरह से ढक कर निकली। कई महिलाओं के हाथों ने सूरज की तपीश से बचने के लिए छाते भी नजर आए। सोमवार को तापमान अधिकतम 40 और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राज्य मौसम निदेशक डॉ. सीएस तोमर ने बताया कि अभी मौसम में फेरबदल की संभावना बनी हुई है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

