देहरादून,27 अपै्रल (आरएनएस)। जट्ट सिक्ख वेलफेयर एसोसिएशन नेहरू रोड की द्विवार्षिक कार्यकारिणी चुनाव बैठक में मनमीत सिंह ढिल्लों को दुबारा सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। चुनाव अधिकारी एएस बैंस ने इच्छुक प्रत्याशियों के नाम आमंत्रित किए। सभी ने सर्वसम्मति से पूर्व कार्यरत अध्यक्ष मनमीत सिंह ढिल्लों तथा सुखदर्शन सिंह संधु को पुन: सचिव नियुक्त करने का आग्रह किया, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया। कोषाध्यक्ष पद पर रमिंदर कौर मान को पुन: चुना गया। उपाध्यक्ष पद पर डॉ. रमनप्रीत सिंह सेखों, उपसचिव पद पर सुखदेव गिल को नियुक्त किया गया। कार्यकारिणी में हरजीत कौर लाल्ली, एएस बैंस, अमनदीप सिंह रंधावा, विशेष आमंत्रित सदस्यों में डॉ. एसएस खैरा, मोहिंदर सिंह ढिल्लों, देवेंदर सिंह मान को मुख्य संरक्षक चुना गया। इस अवसर पर गुरदीप सिंह सहोता, दिलबाग जस्सर, दलबीर सिंह कलेर, सतवंत सिंह सत्ता, जशनदीप सिंह ढिल्लों, परमिंदर बाथ, कर्नल एचएस जस्सर, शरणजीत सिंह बाथ उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

