देहरादून,27 अपै्रल (आरएनएस)। भारतीय गौ क्रांति मंच एवं वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर टपकेश्वर ने गौमाता को ‘राष्ट्रमाताÓ का संवैधानिक दर्जा देने, गोवध पर पूर्ण प्रतिबंध, केंद्रीय गोपालन मंत्रालय की स्थापना की मांग को लेकर केन्द्र को ज्ञापन प्रेषित किया है। ज्ञापन सोमवार को नायब तहसीलदार सुरेश प्रसाद सेमवाल के माध्यम से भेजा गया। ज्ञापन में देशी गोवंश की सुरक्षा, गौ-तस्करी पर कठोर दंड, पंचगव्य आधारित अर्थव्यवस्था को बढ़ावा, प्रत्येक विकासखंड में आदर्श गोधाम, गोचर भूमि संरक्षण की मांग उठाई गई। इस अवसर पर भारतीय गौ क्रांति मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आचार्य राकेश प्रसाद सेमवाल, योगाचार्य डॉ. विपिन जोशी, आचार्य सूरत राम डंगवाल, शूरवीर सिंह मटूडा, यशवंत सिंह रावत, बलबीर सिंह नेगी उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

