मसान और फुकरे जैसी फिल्मों में अपनी अमिट छाप छोडऩे वालीं ऋचा चड्ढा एक बार फिर चर्चा में हैं। आखिरी बार उन्हें संजय लीला भंसाली की सीरीज हीरामंडी: द डायमंड बाजार ( मई, 2024) में लज्जो का किरदार निभाते हुए देखा गया था। ताजा अपडेट है कि ऋचा एक बिल्कुल अलग अवतार में दर्शकों को फिर से चौंकाने के लिए आ रही हैं। उन्हें जल्द ही ओटीटी की एक रोमांचक क्राइम थ्रिलर सीरीज में मुख्य किरदार निभाते हुए देखा जाएगा।
के मुताबिक, ऋचा को उनके द्वारा निभाई गई पीरियड भूमिका से बिलकुल अलग, आगामी परियोजना में एक जासूस के किरदार में देखा जाएगा। सीरीज के बारे में ज्यादा विवरण तो सामने नहीं आया है, लेकिन अभिनेत्री ने इसकी शूटिंग शुरू कर दी है। यह शो अपराध और जांच की पृष्ठभूमि पर आधारित एक जटिल कहानी दर्शकों के सामने पेश करेगा। इसमें अभिनेत्री का किरदार बतौर जासूस इन रहस्यों की गुत्थी को सुझलाने का काम करेगा।
सूत्र ने कहा, हीरामंडी के बाद और प्रेग्नेंसी के बाद, ऋचा कुछ बिल्कुल अलग करना चाहती थीं। एक जासूस की भूमिका उन्हें तीक्ष्ण और बौद्धिक क्षमता का प्रदर्शन दिखाने का मौका देती है। उन्होंने शूटिंग शुरू कर दी है, और इसका लुक और टोनैलिटी उनके द्वारा पहले किए गए किसी भी काम से बिल्कुल अलग है। बता दें, हीरामंडी की रिलीज के बाद जुलाई, 2024 में ऋचा ने बेटी को जन्म दिया था। तब से वह पर्दे से दूर हैं।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

