उत्तर बस्तर कांकेर 28 अप्रैल (आरएनएस) चारामा थाना क्षेत्र में जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 27 अप्रैल 2026 को ग्राम हिंगनझर में चल रहे दांव के खेल पर अचानक धावा बोला और मौके पर ही चार आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया, मुखबिर से मिली सटीक सूचना पर पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देशन में टीम सक्रिय हुई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश साहू और दिनेश सिन्हा के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी मोहसीन खान के पर्यवेक्षण में थाना चारामा पुलिस ने घेराबंदी कर दबिश दी, जहां आरोपी ताश के 52 पत्तों पर पैसों का दांव लगाकर हार-जीत का जुआ खेल रहे थे, पुलिस को देखते ही अफरा-तफरी मची लेकिन टीम ने चारों को मौके पर ही काबू कर लिया, गिरफ्तार आरोपियों में दिनेश गावड़े (46), सनील देवांगन (31), हेमंत सेवता (42) और भूपेंद्र सिन्हा (29) शामिल हैं, जो अलग-अलग गांवों से आकर इस अवैध खेल में जुटे थे, तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से ₹11,040 नगद, ताश के पत्ते और दो मोटरसाइकिल (CG 19 BVV 6775 एवं CG 19 BQ 3025) बरामद की गई, मामले में थाना चारामा में अपराध क्रमांक 83/26 दर्ज कर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3, 2 के तहत कार्रवाई की गई, साथ ही प्रतिबंधात्मक धाराएं 170 BNSS, 126, 135(3) BNSS लगाकर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट मिलने पर उन्हें जेल भेज दिया गया, इस पूरी कार्रवाई में उनि रनेश सेठिया, टीकमदास सोने और साइबर टीम के भकेश पटेल सहित पुलिस बल की सक्रिय भूमिका रही, कांकेर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत हेल्पलाइन 9479155125 पर दें, क्योंकि एक छोटी जानकारी भी बड़े अपराध पर रोक लगा सकती है, फिलहाल यह कार्रवाई साफ संकेत देती है कि चारामा में जुए के अड्डों पर पुलिस की नजर अब पहले से ज्यादा पैनी हो चुकी है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

