रायगढ़ 28 अप्रैल (आरएनएस) “ऑपरेशन अंकुश” के तहत पुलिस ने एक बार फिर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी के नेटवर्क पर सीधा प्रहार करते हुए आईपीएल मैच के दौरान सक्रिय सटोरिये को दबोच लिया, 28 अप्रैल को कैदीमुड़ा ओवरब्रिज के पास आम गली में पुलिस को पुख्ता सूचना मिली कि एक युवक दिल्ली और बेंगलुरु के बीच चल रहे मैच पर मोबाइल के जरिए ऑनलाइन और ऑफलाइन सट्टा चला रहा है, सूचना मिलते ही साइबर थाना और जूटमिल पुलिस की संयुक्त टीम हरकत में आई और मौके पर दबिश देकर आरोपी अनुराग यादव (26 वर्ष) निवासी ट्रांसपोर्ट नगर जूटमिल को घेराबंदी कर पकड़ लिया, तलाशी में आरोपी के पास से सट्टा पट्टी, नथिंग कंपनी का मोबाइल, ₹900 नगद और डॉट पेन बरामद हुआ, यहीं से पूरे खेल का पर्दाफाश हुआ जब मोबाइल की जांच में winx66.com आईडी के जरिए ऑनलाइन सट्टा संचालन के पुख्ता सबूत मिले, पुलिस ने मौके पर ही पंचनामा तैयार कर सामग्री जब्त की और आरोपी के खिलाफ थाना जूटमिल में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 6 और 7 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया, इस पूरी कार्रवाई के पीछे एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त निर्देश और एडिशनल एसपी अनिल सोनी का मार्गदर्शन रहा, पुलिस ने साफ कर दिया है कि आईपीएल जैसे बड़े आयोजनों की आड़ में सट्टेबाजी करने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और “ऑपरेशन अंकुश” के तहत लगातार कार्रवाई जारी रहेगी, बहरहाल यह गिरफ्तारी एक साफ संकेत है कि डिजिटल दौर में भी कानून की पकड़ उतनी ही तेज है और सट्टे का हर दांव अब पुलिस की नजर में है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

