सिरसा 28 अप्रैल (आरएनएस)। इंडियन डेंटल एसोसिएशन की सिरसा शाखा द्वारा डेंटल इम्प्लांट्स विषय पर एक अत्यंत सफल अकादमिक मीट का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. राकेश सिंगला, सचिव डॉ. राधा गोयल एवं कोषाध्यक्ष डॉ. राज मोंगा के नेतृत्व में आईएमए हाउस, सिरसा में आयोजित हुआ।कार्यक्रम में सभी डेंटल सर्जन की उपस्थिति रही, जिसमें आईडीए सिरसा के सदस्यों, नए प्रैक्टिशनर्स तथा हिसार, फतेहाबाद और डबवाली सहित आसपास के जिलों से आए प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रात:कालीन सत्र प्रसिद्ध क्लिनिशियन एवं शिक्षाविद डॉ. विमल कालिया द्वारा संचालित किया गया, जिन्होंने अपने व्याख्यान में क्लिनिकल अनुभव के साथ प्रभावशाली प्रस्तुति दी। वहीं दोपहर का सत्र डायनेमिक इम्प्लांटोलॉजिस्ट डॉ. गौरव आहूजा द्वारा लिया गया, जिसमें उन्होंने हाई-वॉल्यूम इम्प्लांट प्रैक्टिस के लिए व्यावहारिक प्रोटोकॉल्स एवं सर्जिकल टिप्स सांझा किए। डेंटल इम्प्लांट्स और आधुनिक तकनीकों की जानकारी से स्थानीय स्तर पर ही बेहतर और सुरक्षित उपचार उपलब्ध होगा। विशेषज्ञों के मार्गदर्शन से मरीजों को अधिक कुशल और प्रशिक्षित चिकित्सकों से इलाज मिलेगा। बड़े शहरों में जाने की आवश्यकता कम होगी, जिससे मरीजों का समय और खर्च दोनों बचेंगे। नवीनतम सर्जिकल प्रोटोकॉल्स अपनाने से उपचार अधिक सफल और टिकाऊ होगा। ऐसे आयोजनों से लोगों में दंत स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और समय पर इलाज की प्रवृत्ति विकसित होगी। आधुनिक इम्प्लांट तकनीकों से मरीजों को अधिक आरामदायक और कम दर्द वाला इलाज मिलेगा। इन सत्रों की अध्यक्षता डॉ. वेद, डा. मोनिका, डॉ. रोहित एवं डॉ. वरुण द्वारा की गई। इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ. राकेश सिंगला ने कहा कि यह मीट हमारे नए कार्यकाल की एक मजबूत शुरूआत है। हमारा फोकस विभिन्न पीढिय़ों और क्षेत्रों को जोडऩे पर है। इस वर्ष हमारा उद्देश्य युवा सदस्यों के लिए अकादमिक गतिविधियां बढ़ाना, शहर के लिए सामुदायिक सेवा को सशक्त करना तथा समयबद्ध मीटिंग्स का आयोजन करना है। सचिव डा. राधा गोयल एवं कोषाध्यक्ष डा. राज मोंगा ने सभी सदस्यों एवं आयोजन टीम का सफल संचालन हेतु आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन लंच के साथ हुआ। आईडीए सिरसा ने इस सफल आयोजन के लिए सभी सदस्यों, अतिथियों एवं आयोजन टीम का धन्यवाद किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

