सिरसा 28 अप्रैल (आरएनएस)। एसडीओ ऑफिस के बाहर एचएसईबी वर्कर यूनियन द्वारा2 घंटे का विरोध प्रदर्शन और एसडीओ रानियां का घेराव किया गया, जिसकी अध्यक्षता रामप्रताप द्वारा की गई। मंच का संचालन सुखदेव लाल सचिव द्वारा किया गया। धरने व घेराव में मुख्य रुप से हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी वर्कर्स यूनियन के राज्य प्रेस सचिव श्याम लाल खोड, सर्कल सचिव सतिन्द्र मोंगा, यूनिट प्रधान मनोज कुमार व सीता राम, वरिष्ठ उप प्रधान सतबीर भी पहुंचे और एसडीओ रानियां के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। राज्य प्रेस सचिव श्याम लाल खोड ने बताया कि उच्च अधिकारियों ने समय रहते एसडीओ के खिलाफ उचित कार्यवाही नहीं की तो एचएसईबी वर्कर यूनियन आंदोलन को उग्र करने पर मजबूर होगी। एसडीओ द्वारा अपनी पावर का लगातार दुरुपयोग किया जा रहा है और कर्मचारियों को मानसिक रूप से प्रताडि़त किया जा रहा है और लगातार कर्मचारियों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई जा रही है। कुछ कर्मचारियों की सैलरी भी बंद करवायी जा रही है। अप्रैल के महीने में कर्मचारियों के बच्चों के एडमिशन, किताबें, यूनिफार्म आदि के कितने खर्च होते हैं। समय रहते बातचीत करके कर्मचारियों की समस्या का समाधान करवाया जाए। सर्कल सचिव सतिन्द्र मोंगा ने कहा कि हम मांग करते है की ा एसडीओ की भी सैलरी रोकी जाये, ताकि इनको पता चल जाए कि घरों के अंदर कैसे काम चलता है। अगर इसका यही रवैया रहा तो हम सब मिलकर आंदोलन को तेज करने पर मजबूर होंगे। इस समस्या को जल्द से जल्द सुलझा लिया गया तो सही होगा, नहीं तो एसडीओ को कर्मचारी ऑफिस में नहीं घुसने देंगे और हमारी यूनियन के सेंटर कौंसिल के आदेश अनुसार पूरी सेंटर कौंसिल रानियां के अंदर आएगी और पूरे हरियाणा से कर्मचारी इक_े होकर पूर्ण रूप से इस एसडीओ का घेराव करेंगे और ऑफिस में बंदी बनाया जाएगा। एचएसईबी के यूनिट प्रधान मनोज कंबोज ने मंच के माध्यम से कहा कि अगर एसडीओ अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो हम इस अधिकारी को पूरी तरह धूल चटाने का काम करेंगे। स्टेट प्रेस सचिव शाम लाल खोड ने भी मंच के माध्यम से यही आश्वासन दिया कि आप अपना प्रदर्शन शांति पूर्वक चलाएं। आपकी आवाज को स्टेट लेवल पर मजबूत करने का काम किया जाएगा और अगर जरूरत पड़ी तो पूरा हरियाणा रानियां में इक_ा कर देंगे। इस धरने में मुख्य रूप से स्टेट ऐलनाबाद सब डिवीजन प्रधान पवन कुमार, नाथूसरी सब यूनिट प्रधान राकेश जांगड़ा, सचिव सुनील जाखड़, जीवन नगर प्रधान सुरेंद्र पूनिया, सचिव कर्ण सिंह, रणजीत, विजय प्रधान, रामप्रताप सचिव, सुखदेव लाल उप प्रधान, श्रीचंद सूरज पाल जे ई, सुरेश जे ई, सुभाष जे ई, जगदीश यूडीसी, गगन एलएम, प्रदीप महला, बलकरण चीमा, मनिंदर ऑगेर्नाइजर और अन्य गणमान्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

