सिरसा 28 अप्रैल (आरएनएस)। सोमवार देर रात क्षेत्र में अचानक आए तेज धूल भरे तूफान ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। तेज हवाओं के साथ उड़ती धूल के चलते दिक्कतों का सामना करना पड़ा। तूफान के दौरान कई जगहों पर पेड़ की टहनियां टूटकर सडक़ों पर गिर गईं, जबकि कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति भी बाधित रही। लोगों को रात के समय घरों के दरवाजे-खिड़कियां बंद करने पड़े, ताकि धूल अंदर न आ सके।
तूफान के चलते सिकंदरपुर स्थित मां भागवती राइस मिल्स में बड़ा नुकसान हो गया। मिली जानकारी के अनुसार तेज आंधी और हवाओं के दबाव से राइस मिल का शेड और अंदर लगी फॉल्स सीलिंग अचानक गिर गई। घटना के समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन मिल को काफी आर्थिक नुकसान पहुंचा है। मिल्स के मालिक मोहनलाल ने बताया कि मंगलवार सुबह मिल्स में पहुंचे तो फैक्टरी में लगे शेड दूर खेतों में पड़े थे। ऑफिस के आगे लगी फॉल्स सीलिंग में गिर गई थी। कई शेड तो उडकऱ दूर बिजली की तारों में फंस गए। इसके चलते बिजली आपूर्ति भी बाधित रही। बिजली कर्मचारियों ने मौके पर पहुंकर बिजली लाइन का बहाल किया है। उन्होंने बताया कि तूफान के चलते उनका काफी नुकसान हुआ है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

