कोरबा 28 अप्रैल (आरएनएस) दर्री थाना में 28 अप्रैल 2026 को ऐसा आयोजन हुआ जिसने महिलाओं और बालिकाओं को सिर्फ जानकारी ही नहीं बल्कि आत्मविश्वास भी दिया, “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत आयोजित मैत्री महिला हेल्पलाइन कार्यशाला में बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी ने यह साफ कर दिया कि अब सुरक्षा को लेकर जागरूकता तेजी से बढ़ रही है, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) प्रतिभा मरकाम ने महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, हेल्पलाइन उपयोग और त्वरित पुलिस सहायता के बारे में विस्तार से समझाया, उन्होंने बताया कि मैत्री महिला हेल्पलाइन और अभिव्यक्ति ऐप के जरिए किसी भी परेशानी में तुरंत पुलिस सहायता ली जा सकती है और यह पूरी प्रक्रिया गोपनीय और सुरक्षित है, कार्यशाला में साइबर अपराध, सामाजिक अपराध और महिला सुरक्षा से जुड़े अहम पहलुओं पर भी चर्चा की गई, प्रतिभा मरकाम ने महिलाओं से बिना डर और झिझक अपनी समस्याएं साझा करने की अपील की और भरोसा दिलाया कि पुलिस हर कदम पर उनके साथ है, कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्पष्ट था कि महिलाओं को जागरूक बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर और सुरक्षित महसूस कराया जाए, इस दौरान पुलिस और आम नागरिकों के बीच बेहतर समन्वय और विश्वास बढ़ाने पर भी जोर दिया गया, कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई और हेल्पलाइन नंबर 9479282100 का अधिक से अधिक उपयोग करने का संकल्प लिया, कोरबा पुलिस ने अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत दें और सुरक्षित समाज के निर्माण में सहयोग करें, बहरहाल यह पहल यह संदेश देती है कि जागरूकता ही सुरक्षा की सबसे बड़ी ताकत है और जब जानकारी हाथ में हो तो हर महिला खुद अपनी सुरक्षा की पहली ढाल बन सकती है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

