देहरादून,29 अपै्रल (आरएनएस)। महिला उत्तरजन सोसाइटी ने बुधवार को जीजीआईसी कारगी में बालिका स्वास्थ्य जागरुकता एवं परामर्श अभियान के तहत स्कूली छात्राओं को कुपोषण, रक्ताल्पता, माहवारी आदि समस्याओं के प्रति जागरुक किया। महिला उत्तरजन सोसाइटी अध्यक्ष विमला रावत ने बताया कि समस्त बालिकाएं भावी माताएं हैं। भावी पीढ़ी स्वास्थ्य और सशक्त बने, सामर्थ्यवान बनें, इसी भावना के मद्देनजर बालिका स्वास्थ्य जागरुकता एवं परामर्श अभियान अलग अलग विद्यालय में चलाया जाता है। विशेषज्ञ डॉ.गीतिका माथुर ने छात्राओं को पोषण के विषय में जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता उषा रावत ने की। मुख्य अतिथि विद्यालय प्रधानाचार्य रामेश्वरी बड़वाल, कार्यक्रम संयोजक सरिता भट्ट, संचालन कमला डिमरी समेत सोसाइटी सदस्य शोभा रतूड़ी, विमला कठैत, शैल बिष्ट, प्रमिला भट्ट, प्रो.वीणा बाना, शर्मिष्ठा कफलिया मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

