देहरादून,29 अपै्रल (आरएनएस)। आईजी गढ़वाल रेंज के समर्थन में बुधवार को क्षत्रिय करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। संगठन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि कुछ पुलिसकर्मी जानबूझकर सोशल मीडिया पर ‘पीआर’ चलाकर आईजी की छवि धूमिल करने की साजिश रच रहे हैं ताकि उनका तबादला कराया जा सके।करणी सेना के अध्यक्ष शुभम सिंह ठाकुर ने कहा कि एक ओर पुलिस प्रशासन माहौल सुधारने का दावा कर रहा है, वहीं दूसरी ओर प्रेमनगर में महिला से मारपीट और मसूरी रोड पर रेस्टोरेंट संचालक की पिटाई जैसे मामले पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने आईजी राजीव स्वरूप से मुलाकात कर उन्हें पूर्ण समर्थन दिया। करणी सेना ने चेतावनी दी कि यदि आईजी के खिलाफ साजिश रचने वाले दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो जल्द ही पुलिस मुख्यालय का घेराव कर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

