देहरादून,29 अपै्रल (आरएनएस)। लक्खीबाग स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में बुधवार को कक्षा आठ, नौ और 10 की छात्राओं के लिए एचपीवी टीकाकरण जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. दिनेश चौहान ने किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए वैक्सीन के महत्व और लाभों की जानकारी दी। डॉ. चौहान ने बताया कि जनपद में अब तक 350 किशोरियों का टीकाकरण किया जा चुका है और सरकार द्वारा यह टीका निशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने शिक्षकों से अपील की कि अभिभावक बैठकों के माध्यम से स्थानीय समुदाय को भी इसके लिए प्रोत्साहित करें। गांधी शताब्दी जिला अस्पताल में स्थित मॉडल टीकाकरण केंद्र में प्रतिदिन सुबह आठ से रात आठ बजे तक टीके लगाए जा रहे हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने जनता से अपील की कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। उन्होंने अभिभावकों से 14 से 15 वर्ष की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षित रखने के लिए टीका लगवाने के लिए आगे आने का आह्वान किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

