देहरादून,29 अपै्रल (आरएनएस)। बलबीर रोड पर बुधवार को सीओ सिटी ने इंसानियत दिखाई। स्कूल की छुट्टी के बाद अपनी बच्ची को स्कूटी से घर ले जा रही एक महिला का अचानक संतुलन बिगड़ गया और वे दोनों सड़क पर गिर गई। तभी वहां से गुजर रहे सीओ सिटी स्वपनिल मुयाल ने देखा। उन्होंने एंबुलेंस का इंतजार करने में समय बर्बाद नहीं किया। अपनी सरकारी गाड़ी में मां-बेटी को बैठाकर पास के अस्पताल पहुंचाया। मां-बेटी को उपचार दिलाने के साथ पुलिस ने उनके परिजनों को भी सूचना दी। इसके बाद पीडि़त परिवार ने दून पुलिस का आभार जताया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

