देहरादून,29 अपै्रल (आरएनएस)। हाजी जाहिद हुसैन ने इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए एक कैंसर पीडि़ता की जान बचाई। हिमालयन जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती 60 वर्षीय महिला को अचानक बी-पॉजिटिव एसडीपी की आवश्यकता हुई। परिजन परेशान थे और ‘एक मदद ब्लड ग्रुप समितिÓ से सहायता मांगी। समिति के संस्थापक साकिर हुसैन ने तुरंत सक्रिय सदस्य जाहिद हुसैन से संपर्क किया। 53 वर्षीय जाहिद ने अपने काम छोड़कर देहरादून के बुड्ढी गांव से 40 किलोमीटर का सफर तय किया और अस्पताल पहुंचे। मेडिकल जांच में उपयुक्त पाए जाने के बाद उन्होंने चार घंटे तक ब्लड बैंक में रहकर एसडीपी दान किया। उनके इस निस्वार्थ योगदान से अस्पताल प्रबंधन और मरीज के परिजन भावुक हो उठे। जाहिद पहले भी कई बार रक्तदान कर अनगिनत लोगों की जान बचा चुके हैं और ‘रियल हीरोÓ के नाम से पहचाने जाते हैं। समिति ने उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि युवाओं को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

