देहरादून,29 अपै्रल (आरएनएस)। सामाजिक सरोकारों को बढ़ावा देते हुए भारत विकास परिषद (समर्पण शाखा) की ओर से दून लाइब्रेरी में बुधवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। आईएमए ब्लड बैंक के तकनीकी सहयोग से आयोजित इस शिविर में युवाओं और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।शिविर के दौरान कुल 44 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की सेवा का संकल्प लिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान महादान है, जो आपात स्थिति में जरूरतमंदों का जीवन बचाने में सहायक होता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रांतीय सचिव संजय गर्ग, समर्पण शाखा के संजीव सेन, मोहित मित्तल, यश गर्ग और जय भगवान गोयल मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

