ऋषिकेश,29 अपै्रल (आरएनएस)। नीरजा देवभूमि चैरिटेबल ट्रस्ट ने रोटरी ऋषिकेश रॉयल के सहयोग से बुधवार को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की, जिसमें आर्यन ने प्रथम और अभिषेक ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बुधवार को मायाकुंड स्थित सामुदायिक भवन में नीरजा देवभूमि चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा स्थानीय स्तर पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के बच्चों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। ट्रस्ट संस्थापक नीरजा गोयल ने कहा कि ज्ञान के प्रति रुचि जागृत करने एवं शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह प्रतियोगिता आयोजित की गई है। नीरजा देवभूमि चैरिटेबल ट्रस्ट आगे भी इस तरह के आयोजन करता रहेगा और बच्चों को हर तरीके से शिक्षा देने का प्रयास करता रहेगा। प्रतियोगिता में आर्यन ने प्रथम, अभिषेक ने द्वितीय और अर्पित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। समापन मौके पर विजेता बच्चों को रोटरी ऋषिकेश रॉयल के पदाधिकारियों द्वारा पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया। मौके पर रोटरी ऋषिकेश रॉयल से अध्यक्ष राजकुमार बत्रा, सचिव कैलाश सेमवाल, कोषाध्यक्ष हरीश राणा, चार्टर अध्यक्ष संकेत गोयल, हितेंद्र पंवार, संदीप गोस्वामी, सुधीर अग्रवाल, ट्रस्ट की सह-संस्थापक नूपुर गोयल, डॉ. कासमी शर्मा, शिखा पाल, अंजना, लक्ष्मी, पुष्पा आदि उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

