ऋषिकेश,29 अपै्रल (आरएनएस)। प्रख्यात ओज कवि हरिओम पंवार परमार्थ निकेतन पहुंचे। उन्होंने गंगा आरती व अन्य अध्यात्मिक गतिविधियों में शिरकत की। बुधवार को परमार्थ निकेतन में प्रसिद्ध कवि हरिओम पंवार पहुंचे। उन्होंने परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती से भेंट वार्ता की। उन्होंने कहा कि तीर्थनगरी ऋषिकेश और देवभूमि उत्तराखंड आकर मन मस्तिष्क को शांति महसूस होती है। इस वातावरण में जब अध्यात्मिक गतिविधियों में शामिल होने का अवसर मिलता है तो यह और भी अत्यधिक ऊर्जा शरीर में पैदा करता है। दोनो के बीच वर्तमान में देश और राज्यों में हो रहे विकास कार्यों को लेकर चर्चा भी हुई। इस दौरान कवि हरिओम पंवार ने गंगा आरती में भी शिरकत की।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

