ऋषिकेश,29 अपै्रल (आरएनएस)। चारधाम यात्रा के लिए ऋषिकेश में ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए बुधवार को भी भारी संख्या में तीर्थयात्री पहुंचे। सुबह से लेकर शाम तक 2,900 यात्रियों ने धामों के लिए चारधाम ट्रांजिट केंद्र में पंजीकरण कराया। स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद जय बदरी-केदार के जयकारे लगाते हुए वह आस्थापथ पर रवाना हुए। वहीं, संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति की 21 बसों में 643 यात्री बुधवार को ऋषिकेश से धामों के लिए गए। जबकि, अभीतक 251 बसों में 7,727 यात्री यात्रा पर जा चुके हैं। यात्रियों की तेजी बढ़ रही भीड़ से समिति से जुड़े निजी परिवहन कारोबारियों में खुशी की लहर है। समिति प्रभारी नवीन तिवारी ने बताया कि यात्रियों के लिए दो हजार बसें समिति ने रिजर्व की हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

