ऋषिकेश,29 अपै्रल (आरएनएस)। साहब नगर के जनप्रतिनिधियों ने हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात की। उन्होंने सांसद से साहब नगर में बाढ़ सुरक्षा कार्यों को कराने की मांग की। बुधवार को ग्राम साहबनगर के जनप्रतिनिधि देहरादून स्थित डिफेन्स कॉलोनी पहुंचे। वहां उन्होंने हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात की। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अंबर गुरूंग ने कहा कि हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत ऋषिकेश विधानसभा के साहबनगर में प्रत्येक वर्ष बाढ़ आती है। जिससें क्षेत्रवासियों की फसलें व अन्य सामान भी खराब होते हैं। ग्राम साहब नगर क्षेत्र में नदी किनारे सुरक्षा कार्य, तटबंध निर्माण एवं अन्य आवश्यक बाढ़ सुरक्षा उपायों को प्राथमिकता के आधार पर कराने की मांग की। सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से आवश्यक कार्यवाही कराने का आश्वासन दिया। मौके पर माया राम पैन्यूली, पूर्व उप प्रधान सुन्दर सिंह रावत, रण बहादुर, शांति बहादुर, सोहन सिंह नेगी आदि उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

