ऋषिकेश,29 अपै्रल (आरएनएस)। पुष्पा बडेरा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बुधवार को खो-खो एवं कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विभिन्न वर्गों में हुई प्रतियोगिाओं में खिलाडिय़ों ने दमखम दिखाया। वक्ताओं ने छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए खेलों को जरूरी बताया। बुधवार को ढालवाला स्थित पुष्पा बडेरा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ प्रधानाचार्य विजय बडोनी ने किया। उन्होंने कहा कि छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए खेलों का होना आवश्यक है। खेल छात्रों के मध्य टीम वर्क बेहतर तालमेल एवं अनुशासन को बढ़ावा देते हैं। मांसपेशियों की ताकत ,फेफड़ों की क्षमता, और मानसिक संतुलन को बेहतर बनाते हैं। विद्यालय प्रबंधक हर्षमणि व्यास ने कहा कि खो-खो एवं कबड्डी प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों के अंदर आत्मविश्वास की भावना को विकसित करना है, जिससे उनके व्यक्तिगत कौशल में वृद्धि हो सके। पारंपरिक भारतीय खेल को बढ़ावा देना और युवा पीढ़ी को इससे जोडऩा खेलों का प्रमुख उद्देश्य है। अंडर- 14 वर्ग में हुई कबड्डी प्रतियोगिता में नमन, ईशान एवं सुजल की टीम ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर – 17 वर्ग में सचिन रावत, नैतिक गुप्ता एवं प्रियांशु की टीम ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 वर्ग की खो खो प्रतियोगिता में अंशुल, अंशु मेवाड़, वीर, शिवम, मुकेश, मनीष, शुभम, आदेश, कार्तिक की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर -17 में अमन, सागर, मधुर, मोहित, आयुष, दिव्यांश, अनीश, नितिन, आदित्य, दिव्यांशु रावत की टीम प्रथम रही। अंडर-19 वर्ग की खो खो प्रतियोगिता में दिव्यांशु, अक्षय ,आदित्य, प्रियांशु, साहिल मैथानी, मनीष, आयुष मैथाणी, मोहित नकोटी, अनुराग रावत, हिमांशु की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मौके पर शिक्षक वीरेंद्र किशोर गौड, दिनेश चंद्र सकलानी, नवनीश शर्मा, प्रभाकर भट्ट, सुनील कुमार राजपूत, आशीष चौहान, बिशन सिंह नेगी, दिवि शंकर नैथानी, नरेश पुंडीर, जयेंद्र प्रसाद चमोली, कीर्ति दत्त नौटियाल , विपिन डोभाल, विवेक डोभाल, विनोद कठैत, कुलदीप सजवान, आशीष ढौढियाल, ममता काला, ममता देवी आदि उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

