कोटद्वार,29 अपै्रल (आरएनएस)। उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश सीमा पर कौडिय़ा-दिल्ली फार्म मार्ग की बदहाल स्थिति का एसडीएम ने जायजा लिया। उन्होंने राजस्व उपनिरीक्षक सुखरो को जिम्मेदार विभाग व ठेकेदार के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश सीमा पर मेरठ-कोटद्वार एवं कोटद्वार-पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्गों से सटा कौडिय़ा-दिल्ली फार्म महत्वपूर्ण मार्ग है। यहां से दोनों राज्यों के लोग आवाजाही करते हैं। यह मार्ग पिछले कई महीनों से बदहाल है। मार्ग पर बार-बार खोदाई की जा रही है। काम निपटने के बाद उसे समतल नहीं किया जा रहा है। इसका खामियाजा खोह नदी के आसपास के गांवों के अलावा कौडिय़ा, दिल्ली फार्म और इससे सटे उत्तर प्रदेश के गांवों के लोग भुगत रहे हैं। कई बार दोपहिया वाहन गिर चुके हैं और कार व अन्य मालवाहक छोटे वाहन गड्ढों में फंस चुके हैं। बुधवार को एसडीएम संदीप कुमार ने मार्ग का निरीक्षण किया। एसडीएम ने मौके पर मिले लोनिवि दुगड्डा के ठेकेदार धर्मेंद्र से मार्ग की बदहालत के संबंध में जानकारी की। ठेकेदार ने बताया कि उसके द्वारा मार्ग का समतलीकरण कर दिया गया था लेकिन पेयजल निगम ऋषिकेश की ओर से पुन: लाइन बिछाने के लिए खोदे गए गड्ढों से मार्ग फिर से क्षतिग्रस्त हो गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

