गौवंश की सेवा कर जाना जीव दया का महत्व
सिरसा 30 अप्रैल (आरएनएस)। सेठ सागर मल सुराणा जैन कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के एल.के.जी. एवं यू.के.जी. कक्षा के नन्हे विद्यार्थियों को आज शैक्षणिक भ्रमण के अंतर्गत चौधरी देवीलाल गौशाला का दौरा करवाया गया। गौशाला पहुंचने पर बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। विद्यालय प्राइमरी इंचार्ज नीरज वाला एवं कक्षा अध्यापिकाएं डिंपल, पुष्पा, मीनू, पूनम शर्मा व रानी के मार्गदर्शन में बच्चों ने न केवल गायों को करीब से देखा, बल्कि उन्हें सवामणी भी अर्पित की तथा हरा चारा खिलाया। इस दौरान बच्चों को टॉफी, बिस्किट, फ्रूटी, चॉकलेट और फल भी वितरित किए गए। विद्यालय प्रधानाचार्या रेणु बालाजी ने कहा कि इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य बच्चों को प्रकृति और जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशील बनाना तथा भारतीय संस्कृति में गौ सेवा के महत्व से अवगत कराना है। विद्यालय प्रबंधक समिति के अध्यक्ष मक्खनलाल गोयल, प्रबंधक हनुमान मल गुजरानी एवं ट्रस्टी देवेंद्र डागा ने बताया कि किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक ज्ञान भी बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है। गौशाला समिति की ओर से भी बच्चों को बिस्किट वितरित किए गए। सभी बच्चों ने इस गतिविधि का भरपूर आनंद लिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

