फतेहपुर 30 अप्रैल (आरएनएस)। इंडियन रेडक्रास सोसाइटी उत्तर प्रदेश राज्य शाखा के महासचिव रामानंद कटियार से प्राप्त निर्देशों के क्रम में इंडियन रेडक्रास सोसाइटी फ़तेहपुर का चुनाव 26 मई मंगलवार को विकास भवन सभागार में सम्पन्न किया जायेगा। जिसमें आजीवन सदस्य, पैटर्न, वॉइस पैटर्न सदस्य ही चुनाव में भाग लेंगे। चुनाव प्रक्रिया राज्य शाखा द्वारा भेजे जाने वाले पर्यवेक्षक व जिलाधिकारी द्वारा नामित चुनाव अधिकारी की देखरेख में होगी। चुनाव तिथि घोषित होते ही आचार संहिता लागू हो जाती है। इसलिए चुनाव प्रक्रिया तक नए सदस्य नहीं बनाए जा सकेंगे। महासचिव ने कहा कि पुरानी कार्यकारिणी भंग होने के साथ डॉ अनुराग श्रीवास्तव चुनाव प्रक्रिया तक कार्यकारी चेयरमैन बने रहेंगे। सभी आजीवन सदस्यों को चुनाव वाले दिन आधार कार्ड व रेडक्रास सदस्यता प्रमाण पत्र या आजीवन सदस्यता रसीद लेकर आनी रहेगी। सदस्यता सूची प्राप्त की जा सकती है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

