आजमगढ़, 7 जुलाई(आर एन एस)अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर के चढ़ावे में कथित वित्तीय अनियमितताओं के विरोध और निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी, आजमगढ़ ने जिलाध्यक्ष कौशल कुमार सिंह ‘मुन्ना रायÓ के नेतृत्व में सद्बुद्धि पदयात्रा निकाली।पदयात्रा से पूर्व जिला कांग्रेस कार्यालय में मासिक बैठक हुई। इसके बाद कांग्रेस कार्यालय से दुर्गा मंदिर, रैदोपुर तक पदयात्रा निकाली गई, जिसका समापन प्रार्थना के साथ हुआ।जिलाध्यक्ष मुन्ना राय ने कहा कि श्रीराम करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र हैं। चढ़ावे से जुड़ी कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच होनी चाहिए, ताकि सत्य सामने आए और श्रद्धालुओं का विश्वास बना रहे। उन्होंने कहा कि पदयात्रा का उद्देश्य पारदर्शिता, जवाबदेही और निष्पक्ष जांच की मांग करना है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

