आजमगढ़ 7 जुलाई(आर एन एस)निजामाबाद नगर पंचायत द्वारा बनवाई गई सड़क जगह जगह टूटी और गड्ढे में तब्दील हुई।पूरी नगर पंचायत निजामाबाद भ्रष्टाचार में लिप्त है।अभी एक साल भी नहीं बीता सड़क जगह जगह उखड़ गई।सोसायटी से घूरी पुर मोड तक आर सी सी से बनवाई गई सड़क उखड़ गई और जगह जगह गड्ढे में तब्दील हुई।जगह जगह गड्ढे में तब्दील हुई सड़क बारिश के मौसम में पानी से भर जाती है जिससे राहगीरों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है।नगर पंचायत निजामाबाद के अधिशासी अधिकारी विक्रम कुमार और नगर पंचायत अध्यक्ष अलाउद्दीन द्वारा ज्यादा कमीशन और अनियमितता बरती गई है।वरना एक महीने की बनी सड़क इतनी जल्दी खराब नहीं होती।नगर पंचायत निजामाबाद द्वारा बनवाई गई सड़क या नाली में काफी अनियमितता बरती गई है।गलियों में काफी पानी भर जा रहा है और नगर पंचायत अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी द्वारा लूट मचाए हुए है।सोसायटी से यूनियन बैंक तक नाला पर घर बनवा कर अवैध रूप से काबिज हुए लोग नालों का मुंह बंद करके घर बनवा लिए है जिसके कारण बरसात का पानी भी नहीं निकल रहा पा रहा है सड़क पर और गली में पानी इक_ा हुआ है।नगर पंचायत अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी नाला को ही कब्जा करा दिए है।इन दोनों अधिकारियों की देन है नालों पर लोग कब्जा किए है।निजामाबाद गलियों की स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई खड़ंजे पर ही घर बना लिए है जिसके कारण ठेला भी नहीं जा पाता है।यह नगर पंचायत अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी को नहीं दिखाई देता है।माता शीतला धाम जाने वाला रोड पर भी पानी और कचरा भरा हुआ है।प्रशासन इस बात को गंभीरता से लेते हुए अतिक्रमण को साफ कराए और गली में भरे हुए पानी की निकासी की व्यवस्था करे।गली में भरा हुआ पानी से निजामाबाद के पत्रकार के घर की बुनियाद में पानी लगा हुआ है।पानी निकासी की व्यवस्था न होने से घर गिरने की संभावना है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

