फतेहपुर 30 अप्रैल (आरएनएस)। थरियांव थाना क्षेत्र के आरापुर मोड़ के समीप विगत चार दिन पूर्व निमंत्रण से पैदल घर आ रहे 65 वर्षीय वृद्ध को चार पहिया ने टक्कर मार दिया था। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उपचार के दौरान बुधवार की शाम सदर अस्पताल में मौत हो गयी।
बताते चलें कि गाजीपुर थाना क्षेत्र के करसवां गांव निवासी स्व0 शिवनाथ का पुत्र अमर सिंह 26 अप्रैल को आरापुर निमंत्रण में गया था। जहां से पैदल वापस आते समय आरापुर मोड़ के पास ही चार पहिया ने टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां जिन्दगी और मौत के बीच संघर्ष करते करते बुधवार की शाम उसने दम तोड़ दिया। वहीं सूचना पर पुलिस ने जिला चिकित्सालय मोर्चरी पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। घटना के बाबत जानकारी पोस्टमार्टम हाउस में मृतक का दामाद सोहन लाल ने दी है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

