फतेहपुर 30 अप्रैल (आरएनएस)। सदर कोतवाली व हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बीच गुरूवार की सुबह चार पहिया वाहन की चपेट में आ जाने से बाइक सवार दो लोग घायल हो गये। जिन्हे उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार कानपुर नगर के थाना रेउना गांव रजी खालसा निवासी किशन सिंह 20 वर्षीय पुत्र बीपी सिंह व हृदय सिंह का 40 वर्षीय पुत्र बबलू सिंह बाइक से रायबरेली जनपद के लालगंज जा रहे थे। बताते है कि जैसे ही यह लोग को सदर कोतवाली व हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बीच पहुंचे तभी चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दिया। जिससे दोनो घायल हो गये। सूचना पाकर मौके में पहुंची सरकारी एम्बुलेंस ने दोनो घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

