फतेहपुर 30 अप्रैल (आरएनएस)। दो बाइकों की भिड़ंत में सड़क पर उछल कर गिरे युवक के ऊपर ट्रैक्टर ट्राली का पहिया चढ़ जाने से मौत हो गई। दुर्घटना कल्यानपुर थाने के बिंदकी मुरादीपुर रोड पर महरहा भ_ा के पास हुआ। पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दिया है। सात अन्य लोग भी घायल हुए हैं।
कल्यानपुर थाने के महरहा गांव निवासी राजा सोनकर उर्फ बृजेश की गांव में मुर्गा की दुकान हैं। बुधवार की देर रात मुर्गा काटते समय उंगली कट गई। इलाज कराने के लिए पड़ोसी दोस्त विशाल उर्फ शिवम राजपूत व सूरज सोनकर (22) बाइक से सीएचसी बिंदकी लेकर आ रहे थे। गांव से कुछ दूर ईंट भ_ा के पास सामने से आ रहे बाइक सवार मलवां थाने के बसौनापुर गांव निवासी इंद्रेश जो भतीजी अकाशनी, फूफा अमौली चांदपुर के रहने वाले लक्ष्मी व यश को लेकर जा रहे थे, उनकी बाइक से सीधी भिड़ंत हो गई। सूरज बाइक से छिटक कर सड़क में गिरा, इसी दौरान बगल से निकल रहे ट्रैक्टर ट्राली के पहिया उसके पेट पर चढ़ गया। घायल को गंभीर हालत में सीएचसी लाया गया। इलाज के दौरान सूरज, बृजेश व विशाल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल ले जाते समय सूरज की मौत हो गई। सूचना पाते पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

