फतेहपुर 30 अप्रैल (आरएनएस)। हुसैनगंज थाना क्षेत्र में बिजली पोल में लगे झोंक में उतरे करंट से युवक की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। थाना क्षेत्र के अहमदपुर उर्फ अचाकापुर के धर्म सिंह की दुकान के पास बिजली का ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। बुधवार की शाम गाँव के स्व.रमेश लोधी का पुत्र सैनील (22) किसी काम से दुकान गया था। बिजली के पोल की सेफ्टी के लिए लगी झोंक को पकड़कर युवक खड़ा हो गया। झोंक में उतरे करंट की चपेट में आ जाने से युवक की मौके पर मौत हो गई। इकलौता पुत्र की मौत के बाद परिवार में दु:ख का पहाड़ टूट पड़ा। तीन बहनें थी सभी की शादियां हो चुकी हैं। पुत्र की मौत की सूचना पर माँ शिवदेवी बदहवास हो रही थी। मृतक के चाचा सीताराम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची। प्रभारी निरीक्षक आलोक पाण्डेय ने बताया कि करेन्ट से युवक के मौत की जानकारी मिली है। पंचायतनामा भर कर शव का पीएम कराया जा रहा है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

