लखनऊ 30 अप्रैल (आरएनएस ) के ठाकुरगंज क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार 30 अप्रैल 2026 को प्रात: करीब 7 बजे मनोज कुमार निवासी मोज्जमनगर थाना सआदतगंज ने थाना ठाकुरगंज में लिखित सूचना दी कि उनका पुत्र अभिनव चौधरी बीती रात भोजन करने के बाद अपने दोस्तों के साथ घूमने गया था। कुछ समय बाद उन्हें फोन के माध्यम से सूचना मिली कि बालागंज स्थित आलू स्टोर के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनके पुत्र को टक्कर मार दी है।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल अभिनव चौधरी को तत्काल उपचार के लिए ऐरा हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की असमय मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।पुलिस ने वादी की तहरीर के आधार पर थाना ठाकुरगंज में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के खुलासे और फरार वाहन चालक की पहचान के लिए घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही अन्य साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं।पुलिस द्वारा शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है और मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

