लखनऊ 30 अप्रैल (आरएनएस ) बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने महिलाओं को राजनीति में उचित भागीदारी देने के मुद्दे को लेकर एक बार फिर अपनी स्पष्ट राय रखी है। उन्होंने कहा कि संसद और राज्यों की विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का मामला लंबे समय से लंबित है, जो अत्यंत दुखद, दुर्भाग्यपूर्ण और गंभीर चिंता का विषय है।मायावती ने कहा कि इस संदर्भ में आज उत्तर प्रदेश विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है, जिसका बसपा स्वागत करती है। उन्होंने महिला आरक्षण का समर्थन करते हुए कहा कि राजनीति में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना समय की मांग है और इससे लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा।उन्होंने उम्मीद जताई कि इस मुद्दे पर अब सार्थक पहल होगी और महिलाओं को उनका संवैधानिक अधिकार मिल सकेगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

