लखनऊ 30 अप्रैल (आरएनएस )उत्तर प्रदेश शासन ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी आलोक सिंह (आरआर-1995) को बड़ी प्रशासनिक जिम्मेदारी देते हुए उन्हें पुलिस महानिदेशक (डीजी) रैंक में पदोन्नत करने की घोषणा की है। इस संबंध में गृह (पुलिस सेवाएं) अनुभाग-2 द्वारा 29 अप्रैल 2026 को जारी विज्ञप्ति के अनुसार राज्यपाल ने उनकी पदोन्नति को सहर्ष स्वीकृति प्रदान कर दी है।जारी आदेश में उल्लेख किया गया है कि आलोक सिंह को 1 मई 2026 अथवा कार्यभार ग्रहण करने की तिथि, जो भी बाद में हो, से पुलिस महानिदेशक के पद पर पदोन्नति दी जाएगी। यह पद पे मैट्रिक्स लेवल-16 के अंतर्गत आता है, जिसमें वेतनमान 2,05,400 से 2,24,400 रुपये निर्धारित है।शासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि आलोक सिंह की तैनाती से संबंधित आदेश अलग से जारी किया जाएगा। इस पदोन्नति के साथ ही उन्हें प्रदेश पुलिस व्यवस्था में और महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी जाने की संभावना है।आदेश की प्रति संबंधित विभागों और अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित कर दी गई है, जिसमें गृह मंत्रालय भारत सरकार, पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, महालेखाकार प्रयागराज सहित अन्य संबंधित अधिकारी शामिल हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

