लालगंज, मीरजापुर 30 अप्रैल (आरएनएस)। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट व नाबालिग को फुसलाकर भगाने के मामले में एक सप्ताह से भगोड़ा चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी की पहचान सूरज कुमार निवासी कोल्हुआ थाना लालगंज के रूप में हुई है। विगत 21 अप्रैल को नाबालिग को फुसलाकर कर आरोपी भगाकर गुजरात लेकर चला गया था। पुलिस द्वारा दबाव पडऩे पर आरोपी गुजरात से लाकर लालगंज किशोरी को छोड़ दिया और खुद मध्य-प्रदेश भागने की तैयारी में था, कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गुरुवार को पतुलकी गांव में स्थित ओवरब्रिज के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया। लहंगपुर चौकी प्रभारी सुजीत सेठ ने बताया कि आरोपी को मुखबिर की सूचना पर लालगंज थाना क्षेत्र के पतुलकी गांव से गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी के समय कांस्टेबल हरेंद्र सिंह और अमर?नाथ साथ में मौजूद रहे। कोल्हुआ गांव के सूरज पर आरोप है कि वह नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगाकर ले गया और उसके साथ पति-पत्नी की तरह रहा आरोपी के खिलाफ पास्को के साथ बलात्कार का केस भी दर्ज है। उसे गिरफ्तार करने के बाद अदालत में पेश किया और अदालत ने उसे जेल भेज दिया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

