मडि़हान/मीरजापुर 30 अप्रैल (आरएनएस)। थाना क्षेत्र के कोटवा-सिरसी मार्ग पर एसएन फ्लैग्स फाउंडेशन के समीप गुरुवार की सुबह सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां हमेशा के लिए छीन लीं। प्राप्त जानकारी के अनुसार देहात कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी मानिकचंद पुत्र रमेश चौहान व सूरज चौहान पुत्र दयाशंकर चौहान दोनों एक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे
बताया जा रहा है कि बाइक सवार दोनो युवक रिश्तेदारी से वापस अपने घर लौट रहे थे। लेकिन किसे पता था कि यह सफर उनकी जिंदगी का आखिरी सफर बन जाएगा। अचानक हुए हादसे में बाइक अनियंत्रित होकर पत्थर से टकरा गई, और दोनों सड़क किनारे जा गिरे। टक्कर इतनी भयावह थी कि एक युवक ने मौके पर ही मानिकचंद चौहान ने दम तोड़ दिया, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही मडि़हान पुलिस मौके पर पहुंची। घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए ट्रामा सेंटर भेजा गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं, मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

