मीरजापुर 30 अप्रैल (आरएनएस)। मिर्जापुर मंडी समिति के आढ़ती संघ द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रत्येक माह के पहली तारीख (1 तारीख) को मंडी समिति के समस्त दुकानों, प्रतिष्ठानों व आढ़तियों के व्यवसाय ठप रहेगा। उक्त के सम्बंध में जानकारी देते हुए मंडी समिति व्यापारी संगठन के अध्यक्ष ज्वाला प्रसाद सोनकर ने बताया कि इस सम्बंध में आढ़ती संघ की आवश्यक बैठक में निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि सभी व्यापारियों, आढ़तियों, किसानों एवं संबंधित व्यक्तियों को सूचित किया गया है कि मिर्जापुर मंडी में प्रत्येक माह की 01 तारीख को पूर्ण रूप से मंडी बंद रहेगी। यह निर्णय मंडी व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने, साफ-सफाई एवं रखरखाव के उद्देश्य से लिया गया है। जिसमें मख्य बिंदु में हर महीने की 01 तारीख को मंडी पूर्णत: बंद रहेगी, इस दिन किसी भी प्रकार की खरीद-बिक्री, नीलामी नहीं होगी, सभी व्यापारी एवं किसान भाई-बहन अपनी योजना पहले से बनाए रखने के लिए मुनादी कर सभी आढ़तियों, किसानों व व्यापारियों को अवगत कराते हुए अपील किया गया है कि वे मंडी समिति आढ़ती संघ के निर्णय में अपना योगदान देते हुए मंडी समिति आढ़ती संघ के नियमो का पालन करें। बैठक में मख्यरूप से ज्वाला प्रसाद सोनकर, ओम प्रकाश सोनकर, अशोक सोनकर, पप्पू सोनकर, खेलावन सोनकर, राजेश गुप्ता, बजरंगी बिंद, राजू मौर्या, रमेश यादव, डंगर सोनकर, पिंटू सोनकर सहित अन्य आढ़तिया व व्यापारी बैठक में मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

