आईसीएसई में सौम्य मिश्रा रहे टॉपर, आनंद भवन और श्री साईं इंटर कॉलेज का रहा दबदबा
फोटो-01, 02, 03
बाराबंकी 30 अप्रैल (आरएनएस)। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईसीएसई) द्वारा वर्ष 2026 के आईसीएसई 10वीं व आईएससी 12वीं परीक्षा परिणाम गुरुवार को घोषित कर दिए गए हैं। इस बार 12वीं में देवा रोड स्थित आनंद भवन स्कूल के छात्र आयुष यादव ने 99.8 प्रतिशत अंक हासिल कर आईएससी में जिला टॉप किया। साथ ही श्री साईं इंटर कॉलेज, शुक्लाई कैंपस की छात्रा प्रतिमा वर्मा ने 98.75 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त करते हुए इतिहास रच दिया है। वहीं आनंद भवन के मोहम्मद कामरान 97.8 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। आयुष यादव और प्रतिमा वर्मा की इस सफलता ने उन्हें जनपद ही नहीं बल्कि प्रदेश में पहचान दिलाई है। आयुष यादव और प्रतिमा वर्मा की इस ऐतिहासिक सफलता ने यह साबित कर दिया है कि मेहनत और लगन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। टॉपर आयुष यादव ने आईएएस बनकर देश सेवा करने की इच्छा व्यक्त की। वहीं प्रतिमा वर्मा एमबीबीएस की पढ़ाई कर डॉक्टर बनना चाहती हैं। बता दें इस साल भी आईसीएसई में आनंद भवन स्कूल के छात्रों का दबदबा रहा। आईसीएसई की 12वीं बोर्ड परीक्षा में आनंद भवन स्कूल के छात्र मोहम्मद कामरान ने 97.8 प्रतिशत, रिद्धिमा गुप्ता ने 97.5 प्रतिशत, प्रियांशु शर्मा ने 97.0 प्रतिशत, अजितेश वर्मा ने 96.5 प्रतिशत, अली शान आब्दी ने 96.5 प्रतिशत, शगुन शुक्ला ने 96.3 प्रतिशत, प्रखर सोनी ने 95.8 प्रतिशत, कोमल खरबंदा ने 95.5 प्रतिशत, फुरत ग़ाज़ी अब्बास ने 95.0 प्रतिशत, अली जॉन अब्दी ने 94.5 प्रतिशत, दिव्यांश वर्मा ने 94.5 प्रतिशत, गौरव सिंह ने 94.0 प्रतिशत, अदित्री जायसवाल ने 93.5 प्रतिशत, अक्षत चतुर्वेदी ने 93.3 प्रतिशत, अब्दुल अली उस्मानी ने 92.5 प्रतिशत, मान्या तिवारी ने 92.0 प्रतिशत, यश भाटिया ने 91.8 प्रतिशत, सैयद वजूद अब्बास रिज़वी ने 91.5 प्रतिशत, श्रुति जैन ने 91.0 प्रतिशत, यशस्वी शुक्ला ने 91.0 प्रतिशत, हुमैरा फातिमा ने 90.8 प्रतिशत, दिव्यांशी सिंह ने 90.5 प्रतिशत, फातिमा कैसर ने 90.3 प्रतिशत, जोहरा फातिमा ने 90 प्रतिशत, मरियम ज़ेहरा मोरे ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इस मौके पर आनंद भवन स्कूल में जश्न का माहौल रहा, टॉपर्स को फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया गया और मिठाई खिलाकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। वहीं आईसीएसई (हाई स्कूल) परीक्षा में भी आनंद भवन स्कूल के छात्रों का प्रदर्शन सराहनीय रहा। सौम्य मिश्रा ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। छात्र सौम्य मिश्रा ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित पढ़ाई और सेल्फ स्टडी को दिया। उन्होंने अन्य छात्रों को भी मेहनत और अनुशासन अपनाने की सलाह दी। इसके अलावा आनंद भवन स्कूल के छात्र करन गुलसिया ने 95.4 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा और रविता श्रीवास्तव ने 95 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा एनौम फैजी ने 94.8 प्रतिशत, आयुष्मान विश्वकर्मा ने 94.6 प्रतिशत, सक्षम सिंह ने 94.6 प्रतिशत, संस्कृति जैन ने 94 प्रतिशत, प्रखर तिवारी ने 93.4 प्रतिशत, आराध्य सिंह ने 92 प्रतिशत, अविघ्न शुक्ला ने 92 प्रतिशत, देवेश कुमार श्रीवास्तव ने 92 प्रतिशत, उत्कर्ष शुक्ला ने 92 प्रतिशत, आश्रय शुक्ला ने 92 प्रतिशत, आफिया अदीब ने 91.8 प्रतिशत, सारा फैजान ने 91.8 प्रतिशत, कार्तिक प्रताप सिंह ने 91.2 प्रतिशत, शाहान अहमद खान ने 90.4 प्रतिशत, वैभवी राठौर ने 90 प्रतिशत अंक पाने वाले छात्रों की इस उपलब्धि पर स्कूलों में सम्मान समारोह आयोजित किए गए। आनंद भवन स्कूल की प्रिंसिपल और शिक्षकों ने सभी टॉपर्स को सम्मानित किया। इसके अलावा शहर के किंग जॉर्ज स्कूल, द अंशी स्कूल, ग्रीनफील्ड एकेडमी, और सागर नर्चर इंटरनेशनल स्कूल सहित कई विद्यालयों के मेधावी रहे हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

